उधमपुर/पंचैरी। पुलिस ने दो स्थानों से 24 मवेशियों को मुुक्त करा कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार रविवार की सुबह के समय रौन पुलिस चौकी के अधिकारियों व जवानों ने सीआरपीएफ कैंप के नजदीक नाका लगा कर रखा था। इसी दौरान पुलिस ने ट्रक नंबर जेके02एबी-8179 को तलाशी के लिए रोका जिसमें 21 मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने उसी समय मवेशियों की तस्करी के आरोप में नजीर हुसैन निवासी खेरी बिश्नाह, काका निवासी बोड़ी तलाब तिल्लो और बिक्रम सिंह निवासी गाढ़ीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा मामला पंचैरी में सामने आया, जहां पुलिस ने बशीर मोहम्मद निवासी करारी पंजर को पैदल तीन मवेशियों को ले जाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो