जगानू में युवक पर तीन लोगों ने किया हमला
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर जगानू में शनिवार दोपहर को युवक पर तीन लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से हमला कर दिया। जानकारी अनुसार दोपहर के समय 19 वर्ष के मोहम्मद आरिफ पुत्र नूर आलम पर जाजन, जाबेर, अरशद ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्यों ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी।