कार-ट्रक की टक्कर में दो घायल
उधमपुर/जिब। रैंबल थाना क्षेत्र के मलाड़ इलाके में मंगलवार सुबह कार व ट्रक की टक्कर में कार पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब पांच बजे जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रही कार (जेके03सी-9631) ने तेज रफ्तार में ट्रक (जेके02बी-9455) के पीछे टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार अरजुमबंद पुत्र मंजूर अहमद और गुलाम मोहम्मद शाह पुत्र दीन मोहम्मद शाह दोनों निवासी अनंतनाग गंभीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।