रामबन। कौंठी से रामबन आ रही महिंद्रा पिकप खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शनिवार रात कौंठी से रामबन की ओर आ रही महिंद्रा पिक प नंबर जेके19-0745 नेरा माड के पास चालक से अनियंत्रित होकर चार सौ फीट खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक अशोक कुमार निवासी डुकसन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल ने शव खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कोतवाल ने बताया कि हादसे की जांच के लिए मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो