बस से गिरकर छात्र की मौत
उधमपुर। पंगारा के पास बस से गिरकर एक छात्र की मौत हो गई । पुलिस के मुताबिक कट्टी से उधमपुर की ओर जा रही बस जब पंगारा के पास पहुंची तो बस में बैठा छात्र मोहिंद्र पाल (17) निवासी माली बस से नीचे गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है तथा बस को भी सीज कर दिया है। ब्यूरो