फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पकड़े मवेशी तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु तस्कर को ग्रामीणों ने पीटा
विज्ञापन

रामनगर। बुधवार को रामनगर तहसील के पंजगराई गांव के लोगों ने पशु तस्कर को पकड़ कर पीटा। पशु तस्करी को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।
जानकारी अनुसार मनाल गांव का रहने वाला अयूब खान बुधवार की सुबह पंजगराई इलाके में शालो राम के पास आया था। यहां अयूब ख़ान ने उससे दो मवेशियों को खरीदा। जब वह मवेशियों को पैदल रास्ते से ले जाने लगा, तो गांव के लोगों को इसकी भनक लग गई। देखते-देखते गांव के लोग इकट्ठे हो गए और उस पर टूट पड़े। इस दौरान आरोपी की जमकर पिटाई की। इसके बाद अयूब खान मौके से फरार हो गया, जबकि शालो राम मवेशियों को लेकर लौट गया। गांव के लोगों का कहना था कि यहां पर मवेशियों की तस्करी अक्सर की जाती है। लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इससे मवेशी तस्कर अब दिन दहाड़े घटना को अंजाम दे रहे हैं। गांव के लोग इसे सहन नहीं करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें