रामबान। गूल पुलिस ने रविवार शाम महोर गूल रोड पर एक नाके पर एक व्यक्ति को 15 पशुओं के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि माहिर से श्रीनगर की ओर पशुओं की तस्करी की जा रही है। थाना प्रभारी गूल जावेद अहमद ने माहिर गूल रोड पर एक नाका लगाया और एक व्यक्ति 15 पशुओं को लेकर जा रहे तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह इन पशुओं को पादल श्रीनगर ले जा रहा है। इस पर पुलिस ने आशिक हुसैन निवासी जामन गूल को गिरफ्तार कर लिया है। उस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो