चिनैनी। रविवार की सुबह गांव पाटन गढ़ के जंगलों में मवेशियों को चराने के लिए गए एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को एक व्यक्ति मोहिंद्र सिंह पाटन गढ़ के जंगलों में मवेशी चराने के लिए गया था। इस बीच अचानक भालू आ गया और उसने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे चिनैनी के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।