उधमपुर। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार वीरवार को घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर उस वाहन और चालकों की तलाश शुरू कर दी, जिसने टक्कर मारी।
सुबह पौने दस बजे के करीब राजमार्ग पर जखैनी क्षेत्र से गुजर रही बाइक (नंबर जेके14 एफ-0211) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क पर हुए इस हादसे में बाइक पर सवार 46 वर्षीय दयाल सिंह निवासी बली उधमपुर और 50 वर्षीय रतन लाल निवासी सलमैड़ी घायल हो गए। उन्हें पुलिस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल दयाल सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। ब्यूरो