फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रैंबल थाना क्षेत्र के गरनई इलाके में शनिवार शाम को अज्ञात ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक व युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर युवक को जीएमसी रेफर कर दिया गया। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे टिकरी से उधमपुर की तरफ आ रहे मोटरसाइकिल नंबर जेके14सी-4922 को अज्ञात ट्रक टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार जुगल कुमार पुत्र बेली राम निवासी काड़िया तनास चिनैनी और किरण देवी निवासी जखैनी उधमपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत में सुधार न होने पर जुगल कुमार को जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें