फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े रीछ ने किया महिला पर हमला ।

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। रविवार को गांव कमारियां में एक रीछ ने महिला पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे लोगों ने सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। रविवार को रीछ ने दिन दहाड़े महिला सत्या देवी 52 निवासी कमारियां पर हमला कर दिया। महिला घर से ही थोड़ी दूर खेतों में मवेशी चराने गई थी और उसके आस पास और भी कई लोग मौजूद थे । इस बीच कहीं से रीछ आया और उसने महिला पर हमला कर दिया, लेकिन लोगों के मौजूद होने के चलते और शोर मचाने पर रीछ को भगा दिया। लोगों में इस बात को लेकर भी रोष था कि पहले भी जंगली जानवरों ने लोगों पर हमले किए लेकिन उन्हें पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होेंने मांग उठाई कि जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए जंगले लगाए जाएं ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें