फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। मोंगरी तहसील के लाली गांव में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव घर से कुछ दूर एक पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी मोंगरी पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मुख्तयार सिंह (32) सुबह घर से बाहर निकला और फिर वापस नहीं लौटा। लंबा इंतजार करने के बाद परिवार के सदस्यों ने मुख्तयार की तलाश शुरू कर दी और फिर घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर शव को लटकते हुए पाया। सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और इसकी जानकारी पुलिस स्टेशन पंचैरी में दी, जिसके बाद एक टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया। शाम करीब चार बजे पीएचसी मोंगरी पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें