चिनैनी। कस्बे के वार्ड-6 में चोरों ने दिन दहाड़े एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी व जेवरात चुरा लिए। दरअसल रविवार को नवरात्र संपन्न होने के बाद घर में लगाई साख विसर्जित करने के लिए उक्त परिवार के सदस्य तवी नदी गए थे और घर में ताला लगा था। परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तो भी ताला वैसे का वैसे था, लेकिन कुछ देर के लिए घर में मौजूद घर के सदस्य छत पर गए और कुछ ही मिनटों में घर के अंदर सामान चोरी हो गया। घर के सदस्यों से मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने दिन दहाड़े घर को निशाना बनाया है और यह वारदात कस्बे के बीचों बीच मौजूद उनके घर में हुई है । कौन थोड़े ही मिनटों में उनके घर में आया और नकदी व जेवरात चोरी कर चुरा लिए कुछ पता नही चल रहा । उन्होंने कहा कि चोरों ने सोने के गहने व करीब 30 हजार रुपये नकद चुरा लिए है । कस्बे के बीचों बीच इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों का मौके पर तांता लग गया । उधर स्थानीय पुलिस ने भी मौके का जायजा लिया और पूरी जानकारी हासिल की। दिन दिहाड़े इस वारदात से लोग भी सहमे हैं कि आखिर कौन हो सकता है जिसने कुछ ही मिनटो में घर पर हाथ साफ किया। ब्यूरो