उधमपुर। उधमपुर पुलिस ने गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए तस्करों के चंगुल से 25 गोवंश को छुड़ाया है। इस मामले में छह तस्करों को गिरफ्तार कर सात वाहन जब्त किए हैं।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखैनी में नियमित नाका चेकिंग के दौरान जेके 14 एच 1531 नंबर वाले एक वाहन को रोका। जांच करने पर वाहन में पांच गोवंश लादे हुए पाए गए, जिन्हें बिना किसी वैध अनुमति के कश्मीर घाटी की ओर ले जाया जा रहा था। सभी गोवंशों को छुड़ा लिया गया। वाहन जब्त कर लिया गया और वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में मामला थाना उधमपुर में दर्ज किया गया है।
वहीं एक अन्य मामले में पुलिस चौकी राउंडोमेल की टीम का राउंडोमेल क्षेत्र में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने पांच वाहनों को रोका। इनमें जेके 02बीडी 9830, जेके08ई3108, जेके21ए 6801, जेके02सीवी6648 और जेके02सीएक्स 5691 नंबर के वाहन शामिल हैं। इनमें बिना उचित अनुमति के कश्मीर घाटी की ओर ले जाए जा रहे 16 गोवंश को छुड़ाया गया। इस संबंध में मामला थाना उधमपुर में दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गई है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपनी पहचान तरसेम लाल पुत्र गरीब दास निवासी रामगढ़, सांबा पवन कुमार पुत्र सुभाष चंदर निवासी सुचेतगढ़, जम्मू, हैप्पी चौधरी पुत्र बलवंत राज निवासी रामगढ़, सांबा, सनी शर्मा पुत्र तिलक राज निवासी आरएस पुरा जम्मू और संजीव कुमार पुत्र मदन लाल निवासी आरएस पुरा जम्मू को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
एक अन्य मामले में पुलिस चौकी टिकरी की पुलिस पार्टी ने गोजातीय तस्करी के एक और प्रयास को विफल कर दिया, जिसमें एक तस्कर मो. आजाद निवासी कुद मादा, उधमपुर को गिरफ्तार किया, जो वाहन संख्या जेके14जी 4417 में 04 मवेशियों की तस्करी कर रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, मवेशियों को छुड़ा लिया गया और वाहन जब्त कर लिया गया। इस संबंध में एफआईआर पुलिस स्टेशन रहंबल में पंजीकृत है और आगे की जांच चल रही है।