उधमपुर। शहर के बाड़या मोहल्ले में किशोर ने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार को समय रहते इसके बारे में पता चल गया। किशोर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर जीएमसी रेफर कर दिया गया। जानकारी अनुसार सुबह करीब दस बजे किशोर ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने लगा। परिवार के कुछ लोगों ने किशोर को फंदे से लटकते हुए देख लिया और अचेत अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच कर शुरू कर दी है।