मजालता। मजालता पुलिस ने थियाल गांव से एक युवक को 230 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उस पर मजालता तहसील व अन्य इलाकों में चरस की तस्करी करने का आरोप है। मजालता पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई कर आरोपी गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान विवेक मेहरा निवासी थियाल के रूप में हुई है। मजालता थाना प्रभारी (डीएसपी) लतीफ खान ने धार रोड स्थित दसिया गांव में एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। इस दौरान उससे 230 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।