उधमपुर। शहर के संगूर इलाके से सोमवार रात को घर के पास खड़ी कार चोरी हो गई। सुबह घरवालों को इसका पता चला तो पुलिस थाने में शिकायत दी। केवल कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी ऑल्टो कार (जेके14ई-5646) घर के पास निजी स्कूल के सामने पार्क की थी। सुबह जब देखा तो कार वहां नहीं थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू की। स्कूल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोर रात करीब सवा 11 बजे कार ले जाते पाए गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, शहरवासियों का कहना है कि शहर में वाहन चोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस को इसे गंभीरता से लेना होगा। इस महीने के अंदर ही वाहन चोरी के कई मामले सामने आ चुके हैं। ज्यादातर कारें चोरीं हुई हैं।