फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वसंत पंचमी पर पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा स्थापित की

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। डडुरा गांव में श्री नंद बाबा आश्रम में में वसंत पंचमी पर्व पर विशाल पंचमुखी हनुमान प्रतिमा स्थापना के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ ही कटड़ा वासियों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। कटड़ा-उधमपुर मार्ग पर गांव डडुरा में मां वैष्णो देवी के त्रिकुट पर्वत की गोद में बसे श्री नंद बाबा आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष कीर्ति कुमार खजूरिया ने कहा कि श्री नंद बाबा आश्रम में वसंत पंचमी पर्व पर पंचमुखी हनुमान की विशाल प्रतिमा की स्थापना की गई। मंदिर में स्थापित भगवान भोलेनाथ का वार्षिक उत्सव सभी मनाया गया। इससे पहले पंडितों ने पूजा अर्चना के साथ पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा की स्थापना की। इस दौरान महा आरती का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ के साथ पूर्ण आहुति का आयोजन हुआ। कन्या पूजन के बाद दोपहर को भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर सदस्य विनोद कुमार खजूरिया, संजीव कुमार, अंग्रेज सिंह, ताराचंद, गोपाल सिंह, विजय बरगोत्रा, राकेश मल्होत्रा और विशाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें