फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मवेशियों से भरा वाहन नाले में गिरा, तीन पशुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी से तीन किलोमीटर दूर रियासी मार्ग पर गांव आखली भुटान क्षेत्र में वीरवार को मवेशियों को ले जा रहा वाहन खाई में गिर गया। हादसे में तीन मवेशियों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कांजली से कटड़ा की ओर एक वाहन टाटा 207 नंबर- जेके14 के 0729 में कुछ ग्रामीणों ने अवैध रूप से ले जा रहे कुछ जानवरों को देखा। उन्होंने वाहन को रोकने की कोशिश की लेकिन ड्राइवर ने वाहन नहीं रोका और भुटान क्षेत्र में एक गहरे गड्ढे में गिरा दिया। इसमें पांच जानवर थे। इके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को फोन किया और जानवरों को बाहर निकाला। इसके बाद लोगों ने दोपहर करीब एक घंटा मार्ग अवरुद्ध कर सड़क में टायर जला कर मार्ग बंद कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर मार्ग खोला। वहीं एसएचओ कटड़ा चमन गोरखा ने बताया कि मृतक जानवरों को लोगों ने दफना दिया है और घायल जानवरों का डॉक्टर उपचार कर रहे हैं। वाहन चालक मौके से फरार है। उसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें