फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मजालता पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया चिट्टे सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत मजालता पुलिस ने बरयालता पलेतर सड़क मार्ग पर विशेष नाके के दौरान तलाशी के लिए एक वाहन नंबर जेके14के- 0657 को रोका। पुलिस की ओर से वाहन चालक व उसके साथ बैठे अन्य व्यक्ति की तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके कब्जे से 1.34 ग्राम चिट्टा हेरोइन बरामद कर दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों लोगों की पहचान अजय सिंह पुत्र ओम प्रकाश निवासी कैल, मजालता, जबकि दूसरे की पहचान करण सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी मकवाल, रामकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें