फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस ने छह मवेशियों को कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने वीरवार को छह मवेशियों को तस्करों से मुक्त कराया। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टिकरी पुलिस पोस्ट के इंचार्ज ने वाहनों की चेकिंग के लिए एक विशेष नाका लगाया हुआ था। इसके जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रही बोलरो पिकअप नंबर जेके19-6928 को पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान वाहन में से छह मवेशी लदे हुए पाए गए, जिन्हें मवेशी तस्कर बिना किसी अनुमति के श्रीनगर की ओर ले जा रहे थे। वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मवेशियों को मुक्त कराकर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें