रामबन। मंगलवार रात बनिहाल के वगन शेरबीबी इलाके में एक पहाड़ी से फिसलकर खाई में गिरने से वन विभाग के एक रक्षक की मौत हो गई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वन विभाग के रक्षक की पहचान अब्दुल गफ्फार सोहिल पुत्र मोहम्मद यूसुफ सोहिल निवासी वगन, शेरबीबी, बनिहाल के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे और मृतक वन रक्षक के शव को उपजिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के बाद मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए कानूनी उत्तराधिकारियों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बनिहाल थाने में मामला दर्ज कर लिया है। संवाद