डोडा। जामिया मस्जिद के पास रहमान ज्वेलर्स की दुकान में रात दो बजे के करीब चोरों ने चार से पांच लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए।
दुकान मालिक अजहर जरगर ने अनसार सीसीटीवी फुटेज में एक चोर को दुकान में ताला तोड़कर अंदर जाते और दुकान में लगे शीशे को भी तोड़ते हुए देखा है। अजहर का कहना है कि सुबह पांच बजे जब लोग नमाज के लिए मस्जिद जा रहे थे तो उन्होंने फोन से बताया कि दुकान का शटर खुला हुआ है। वह जल्दी से दुकान के पास पहुंचे तो अंदर रखी चांदी के सारे आभूषण और नकदी चुरा ली है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोग परेशान हैं। संवाद