डोडा। पुलिस ने मंदिर से नकदी चोरी के मामले का पता लगा लिया है।
पुलिस ने बताया कि बीते बुधवार को अजय कुमार पुत्र सेवा राम निवासी घाट डोडा ने पुलिस स्टेशन डोडा में शिकायत दर्ज कराई थी कि मंगलवार की रात को सरकारी मेडिकल कॉलेज घाट डोडा के पास मंदिर का ताला तोड़कर नकदी चोरी की गई है। एसएसपी संदीप मेहता के निर्देश पर इंस्पेक्टर परवेज अहमद खांडे, एसएचओ पीएस डोडा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दो नाबालिगों ने चोरी के मामले में अपनी संलिप्तता कबूल की है और उनके खुलासे पर उनके कब्जे से चोरी की गई नकदी 13550 बरामद की गई है। आगे की जांच जारी है।