रामनगर। बडोल इलाके में बाइक सवार को बचाते समय बोरिंग मशीन मार्ग के किनारे पलट गई। इसमें बैठे चालक और तीन युवक बाल बाल बचे।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम रोमेन गांव से कुंजूनाला की ओर जा रही बोरिंग मशीन डालसर की तरफ तेज रफ्तार से जा रहा बाइक को बचाते समय सड़क किनारे पलट गई, जिसमें मशीन पर बैठे चार लोग बाल बाल बच गए। मशीन के चालक शिव प्रसाद ने बताया पिछले एक हफ्ते से रोमेन गांव में हैंड पंप लगाने का कार्य चल रहा है। वे बुधवार शाम पांच बजे रोमेन इलाके से कुंजूनाला की ओर जा रहे थे। तकरीबन एक घंटे के बाद बडोल इलाके में पहुंचने ही वाले थे कि सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार को बचाते समय हादसा पेश आया लेकिन बाइक सवार मौके से फरार हो गए। हादसे में चारों को मामूली चोटें आई हैं।। ग्रामीण बिट्टू राम, संसार चंद, सुभाष चंद्र ने बताया कि गांव में बाइक सवार द्वारा तेज गति से वाहन चलाते हैं। दोपहिया वाहनों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।