फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तेल टैंकर में पशु तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। थाना चिनैनी के अधिकार क्षेत्र में पुलिस ने मोटर शेड नाके पर गोवंश तस्करी की कोशिश को नाकाम कर 11 गोवंशों को सुरक्षित बचा लिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार नाका चेकिंग के दौरान एक तेल टैंकर को जांच के लिए रोका। वाहन की तलाशी लेने पर इसमें 11 मवेशी पाए गए। आरोपी चालक और उसके सहयोगी की पहचान जुफरान निवासी सहारनपुर और मोहम्मद शकील निवासी आरएस पुरा के रूप में हुई है। थाना चिनैनी में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें