उधमपुर। पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत मजालता पुलिस ने बरयालता पलेतर सड़क मार्ग पर विशेष नाके के दौरान तलाशी के लिए एक वाहन नंबर जेके14के- 0657 को रोका। पुलिस की ओर से वाहन चालक व उसके साथ बैठे अन्य व्यक्ति की तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके कब्जे से 1.34 ग्राम चिट्टा हेरोइन बरामद कर दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। संवाद