रामबन। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर नाशरी सुरंग के अंदर टिपर और यात्री टेंपो ट्रैवलर के बीच टक्कर में पांच यात्री घायल हो गए। शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर चेनानी-नाशरी सुरंग के दो लेन के अंदर टिप्पर और यात्री टेंपो ट्रैवलर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। यात्रियों की पहचान 54 वर्षीय हरमीत सिंह, बजिंदर सिंह निवासी जम्मू, 25 वर्षीय मुदासिर शेख, निवासी पलहालन बारामुल्ला और 25 वर्षीय शैद अशरफ निवासी पलहालन बारामुल्ला के रूप में हुई है। पुलिस
ने मामला दर्ज कर लिया है।