उधमपुर। शहर में किराये के मकान में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी ने रहस्यमयी परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव वारिसों के हवाले कर दिया गया। वह 11वीं की छात्रा थीं। शुक्रवार सुबह वह अपने कमरे में पंखे से लगाए फांसी के फंदे से झूलती पाई गई। इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। संवाद