संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में देर शाम को चीरहाड़ गांव में अचानक आग लगने से तीन मंजिला मकान राख हो गया।
जानकारी के अनुसार देर शाम के समय अचानक शार्ट सर्किट के कारण एक तीन मंजिले मकान में आग लगी।
इस कारण पूरा मकान जलकर राख हो गया। जब तक दमकल विभाग वहां पहुंचा, तब तक भारी नुकसान हुआ था।
जानकारी के अनुसार आग लगने घटना की में जान माल का कोई नुकसान नहीं है लेकिन करोड़ों की संपत्ति राख हो गई।
पुलिस, स्थानीय लोगों और कई एनजीओ के सदस्य मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया। देर रात्रि के समय आग पर काबू पाया गया। मकान मोहम्मद अजीज का था।