किश्तवाड़। आज चौथे दिन लगातार तलाश करने के बाद चिनाब नदी से हादसे का शिकार हुए वाहन के टुकड़ों को बरामद किया गया।
जिससे यह कहा जा सकता है कि 26 जनवरी की शाम को वाहन हादसा हुआ था। इसमें वाहन चालक आबिद हुसैन निवासी पाठशाला बोंजवाह लापता हुआ है। चार दिन से लगातार जिले के द्राबशाला में पन्नी नाले के पास वाहन हादसे की जानकारी के बाद तलाशी अभियान में एसडीआरएफ व पुलिस की टीम सहित अनेक एनजीओ लगी हुई थी। चिनाब नदी से वाहन को तो निकाला गया लेकिन चालक अभी भी लापता ही है। परिवार के लोगों का कहना है कि वह हादसे के बाद चिनाब नदी में बह गया होगा या फिर नदी में ही कहीं किसी पत्थर के नीच दब गया होगा। टीमें तलाश जारी रखे हुए हैं। संवाद