फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ऑनलाइन धोखाधड़ी के 12,24,966 लाख बरामद किए

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर पुलिस की साइबर अपराध जांच इकाई किश्तवाड़ ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में 12,24,966 की वसूली की। एसएसपी किश्तवाड़ जावेद इकबाल मीर की देखरेख में जम्मू-कश्मीर पुलिस की साइबर अपराध जांच इकाई ने पीएसआई मोइन खान के नेतृत्व में विभिन्न ऑनलाइन धोखाधड़ी मामलों में सफलता पाई। पुलिस ने कहा कि लोग संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें, अनधिकृत एप्लीकेशन इंस्टॉल करने से बचें और कभी भी असत्यापित प्लेटफॉर्म पर व्यक्तिगत या वित्तीय विवरण साझा न करें। इसके लिए मुख्य हेल्पलाइन नंबर व राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर अपराध जांच इकाई किश्तवाड़ 9103416100, पीसीआर किश्तवाड़ 9906154100 / 9103454100 बताया। साथ ही साइबर अपराधों की रिपोर्ट करने के लिए, www.cybercrime.gov.in पर जाएं। खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन से संबंधित समस्याओं के लिए, www.ceir.gov.in लॉग इन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें