फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: साइबर क्राइम ने ऑनलाइन ठगी के 1,76,000 रुपये बरामद किए

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी की 1,76,000 की धनराशि बरामद की है। पीएसआई मोइन खान के नेतृत्व में साइबर अपराध जांच इकाई ने ठगी की राशि वसूल की है।
विज्ञापन

इन घोटालों में मोबाइल रिचार्ज धोखाधड़ी, अनधिकृत तृतीय-पक्ष एप इंस्टॉलेशन, नकली आधार कार्ड अपडेट को बढ़ावा देने वाले भ्रामक टेलीग्राम लिंक और धोखाधड़ी वाली ट्रेडिंग एप योजनाएं शामिल हैं। जिला पुलिस किश्तवाड़ ने जनता से ऑनलाइन घोटालों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया है। लोगोंं सेक अपील की गई है कि संदिग्ध लिंक, अनधिकृत एप इंस्टॉलेशन और व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन साझा करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, साइबर अपराध जांच इकाई किश्तवाड़ को 9103416100 या पीसीआर किश्तवाड़ को 9906154100/9103454100 पर करें। शिकायतें www.cybercrime.gov.in और www.ceir.gov.in पर ऑनलाइन भी दर्ज की जा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें