किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ के उपमंडल छात्रू में रविवार को दोपहर लगभग तीन बजे जानबाज पुल के पास एक कार खाई में गिर गई। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं।
इनमें मुसरत मलिक निवासी छात्रू व उनकी पत्नी आलिया (25) व 11 माह का बच्चा शामिल हैं। हादसा लगभग छात्रू शहर से दो किलोमीटर पहले हुआ है। तीनों को छात्रू अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी मिल रही है कि महिला गंभीर घायल हुई है। संवाद