फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़-पाडर मार्ग पर छह दुकानें जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। किश्तवाड़-पाडर मार्ग पर के नवनटू इलाके में मध्यरात्रि लगी अचानक आग से छह दुकानें जलकर राख हो गईं। जानकारी अनुसार पानी के टैंकर व दमकल विभाग आदि के मौके पर पहुंचने पर भी लगभग एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तक सभी दुकानें जलकर खाक हो चुकी थीं। खासकर कच्ची दुकानों की वजह से भी आग काफी भड़क उठी थी। सड़क के साथ दुकानें थीं। उनके मालिक जुल्फकार अली और तालिब हुसैन निवासी पडिहारना ने बताया कि दोनों की तीन तीन दुकानें थीं। पुलिस के अनुसार आज सुबह तड़के चार बजे यह आग की घटना घटी है, जो लगभग एक घंटे के बाद बुझ पाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें