फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डंपर ने आगे चल रहे टेंपो को मारी टक्कर, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चिनैनी नाशरी टनल के बीच डंपर ने आगे चल रहे टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो में सवार छह यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायलों को गाड़ी से निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल चिनैनी लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे टेंपो जब चिनैनी नाशरी टनल के बीच बटोत पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक डंपर ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टेंपो को टक्कर लगते ही उसके आगे चल रहा दूसरा टेंपो भी उसकी चपेट में आ गया। देखते ही देखते टनल की रेस्क्यू टीम और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और उनके द्वारा टेंपो में घायल यात्रियों को तुरंत गाड़ी से निकलकर एंबुलेंस से चिनैनी सीएचसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें राहत दिलाई गई। कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में गुलाम मोहम्मद, बिलाल रशीद, शाहिद अशरफ, मुदस्सिर शेख सभी निवासी श्रीनगर व हरमीत सिंह शामिल हैं। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें