चिनैनी। पर्यटन स्थल पटनीटॉप के निकट करलाह से चोरों ने तीन पशुओं को चुरा लिया।
पशुओं की तलाश करने के बाद जब पीड़ितों को उनके पशु नहीं मिले तो उन्होंने इसकी सूचना कुद पुलिस स्टेशन में दी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं। पीड़ित व्यक्ति सुभाष चंद्र ने बताया कि रविवार की देर रात को चोरों ने उनके तीन पशु चुरा लिए। सोमवार की सुबह जब वह पशुशाला में पशुओं को घास देने के लिए पहुंचे तो वहां पशु न पाकर वह हैरान रह गए। और कई जगहों पर पशुओं की तलाश शुरू कर दी। उन्होंने इस बारे में कुद पुलिस स्टेशन में सूचना दी। पुलिस की ओर से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और उसके लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं। उम्मीद है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।