फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: संदिग्ध अवस्था में युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कुद पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बुधवार को चसकू के पास एक युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई । मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह गांव चसकू निवासी सबा खान अपने घर में ही मृतक हालत में मिली। परिजनों ने जब सुबह देखा कि सबा अपने कमरे से बाहर नहीं निकली है तो उन्होंने खिड़की से देखा तो वह अचेत अवस्था में थी। इस बारे में पुलिस को भी सूचित किया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस तथा एसडीपीओ शेख ताहिर ने भी मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने भी मौके से सबूत इकट्ठा किए और युवती का शव चिनैनी सीएचसी अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में ले जाया गयाए जहां उसका पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया । पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें