उधमपुर। पुलिस ने जांच के दौरान एक व्यक्ति को 50 क्वार्टर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना उधमपुर की टीम ने नियमित गश्त के दौरान एक व्यक्ति ओम सिंह निवासी नरसू चिनैनी को पकड़ा, जो संदिग्ध लग रहा था और पुलिस टीम को देखकर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। तलाशी के दौरान उससे 50 क्वार्टर प्रत्येक 180 मिलीलीटर बरामद किए गए। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद