उधमपुर। जिला पुलिस लाइन में तैनात एक एसपीओ को पुलिस ने 5.95 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन उधमपुर की टीम ने पुलिस एकेडमी के पास गश्त करते समय एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका, जिसने पुलिस को देखकर मौके से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस पार्टी ने उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर 5.95 ग्राम हेरोइन जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया गया। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान माइकल जैक्सन निवासी क्रिश्चियन कॉलोनी, उधमपुर के रूप में हुई है। वह जिला पुलिस लाइन में एसपीओ के रूप में तैनात है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। संवाद