फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चोरी का मामला सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के एक मामले को सुलझा लिया और चोरी की संपत्ति बरामद की है।
विज्ञापन

थाने में अनिल वर्मा पुत्र सतपाल वर्मा निवासी शीतला माता मंदिर, चबूतरा बाजार की ओर से एक लिखित शिकायत मिली। इसमें कहा गया था कि चोरों ने ओमाड़ा मोड़ से उनका डीजल जनरेटर चोरी कर लिया है। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया। दोषियों को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम तैयार की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। दो संदिग्ध कादर हुसैन निवासी दलपड़ और प्रीतम कुमार निवासी ओमाड़ा मोड़ ने उक्त मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। दोनों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कबूलनामे पर पुलिस ने लगभग 1.5 लाख रुपये मूल्य की चोरी की संपत्ति (डीजल जेनरेटर) बरामद कर लिया है।
फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें