फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 14 गोवंश को बचाया, तीन वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस की सूझबूझ से 14 गोवंश को बचाया गया। तस्करी के लिए इस्तेमाल किए गए तीन वाहनों को भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन उधमपुर की टीम ने जखैनी नाके पर बोलेरो नं. जेके02बीबी-3061 से चार गोवंश को बचाया। एक अन्य मामले में रेहंबल पुलिस स्टेशन की टीम की ओर से दो गोवंश तस्करों उमर हुसैन डोई निवासी अनंतनाग और मुश्ताक अहमद के चंगुल से आठ गोवंश को बचाया गया। तस्करी में इस्तेमाल जेके21एच-1983 और जेके14एच-6958 दो वाहन जब्त किए गए। पुलिस पोस्ट दमनोट की टीम ने एक गोवंश तस्कर बलविंदर कुमार निवासी बमाघ रियासी को दो गोवंश के साथ पकड़ा था, जो बिना किसी वैध अनुमति के पैदल कश्मीर घाटी की ओर ले जा रहे थे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संबंधित थानों में मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें