उधमपुर। पुलिस स्टेशन चिनैनी के अंतर्गत मोटरशेड नाका प्वाइंट पर वाहन जांच के दौरान ट्रक नं. पीबी22के-8258 से 20 किलो भुक्की बरामद हुई। वाहन के चालक गुरमेज सिंह पुत्र बाबा सिंह और उसके सहयोगी पलविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह दोनों निवासी अमृतसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और भुक्की को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में मामला दर्ज कर वाहन को भी सीज कर दिया है। संवाद