फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अंस नदी से मिला स्वास्थ्य कर्मचारी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। तहसील मुख्यालय अरनास के मसलौत इलाके में सलमत ब्रिज के पास अंस नदी में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन

उसकी पहचान मोहम्मद शरीफ (55) पुत्र नूर मोहमद निवासी दरमाड़ी के रूप में हुई है। मृतक दरमाड़ी अस्पताल में मेडिकल असिस्टेंट के तौर पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि मोहम्मद शरीफ बुधवार सुबह अस्पताल से अपनी बाइक से निकले। बाद में उनकी बाइक माहौर जाने वाली सड़क के किनारे पर खड़ी मिली। कुछ देर बाद पुलिस को अंस नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया। उसकी पहचान बाद में मोहम्मद शरीफ के रूप में हुई। मौके पर मृतक के दोनों बेटे और अन्य परिजन भी पहुंचे। प्रथम दृष्टि में मोहम्मद शरीफ की ओर से नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला लग रहा है। अरनास में संदिग्ध परिस्थितियों का मामला दर्ज किया गया है।अरनास पुलिस स्टेशन के एसएचओ सुमित मगोत्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल रियासी में करवा उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें