फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बनिहाल के करावा मोहल्ले में आग से घर का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। सोमवार सुबह बनिहाल के करावा मोहल्ले में आग लगने की घटना में आधा दर्जन कमरों वाला एक रिहायशी घर जलकर राख हो गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बनिहाल के करावा मोहल्ले में अब्दुल लतीफ नाइक के घर की छत में आग लग गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस, सेना और अग्निशमन एवं आपातकालीन विभाग बनिहाल की दमकल गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक घर और घर का सारा सामान, राशन और अन्य कीमती सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। पुलिस ने आग लगने की घटना के पीछे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें