फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल के कमरों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। कस्बे के स्थानीय राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में बने हुए दो कमरों में रविवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रविवार दोपहर को लोगों ने स्कूल में बने कमरों से धुआं निकलते हुए देखा। इसके बाद इसकी जानकारी स्कूल प्रशासन को दी गई। आग लगने का पता चलते ही स्कूल के पास ही जारी श्री अतिविष्णु महायज्ञ की पार्किंग में खड़ी अग्निशमन वाहन तुरंत मौके पर आई। कमरों का ताला तोड़ा गया तो धुएं का गुब्बार फैला हुआ था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शॉट सर्किट के कारण आग लगी। इससे कमरे में लगाए गए तारों सहित बिजली के उपकरण जल गए। जानकारी के अनुसार इन कमरों में कोई कक्षाएं नहीं लगती थीं। एक कमरा स्कूल स्टाफ के बैठने के लिए है तो अन्य में समान रखा गया है। वहीं आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें