रियासी। जिले की बारादरी पौनी सड़क पर मंगलवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार दो युवक मोटर साइकिल नंबर जेके 20 6193 पर सवार होकर बारादरी में जैसे ही चिनाब दरिया पर बने पुल पर पहुंचे तो उनकी बाइक अवरोधक बनाकर रखे हुए एक ड्रम से टकराकर अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बाइक एक अन्य वाहन से टकरा कर पुल पर गिर गई, जिसके बाद बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। मौके से उन्हें किसी अन्य वाहन के जरिए जिला अस्पताल में लाया गया, जहां पर मुकेश सिंह पुत्र साधु राम निवासी माहौर को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल की पहचान रछपाल सिंह पुत्र चमेल सिंह निवासी कैंठी के रूप में हुई। उसका उपचार जिला अस्पताल में किया गया। जरूरी औपचारिकता निभाने के बाद मृतक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।