कठुआ। नगरी क्षेत्र के मुठ्ठी रकालमा में संदिग्ध लोगों की गतिविधि की सूचना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया है। वीरवार की देर शाम को सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ संदिग्ध हरकतें देखी गई हैं। इसके उपरांत सुरक्षाबलों में पूरे इलाके को घेरा डाला कर तलाशी अभियान शुरू किया, जो काफी समय तक जारी रहा। सुरक्षा बल लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। सवा आठ से सवा 10 तक चले तलाशी अभियान में कुछ नहीं मिला। संवाद