फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक प्रशासन ने 4 विकेट से जीता उद्घाटन मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नागरिक-सैन्य संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तरी कमान मुख्यालय ने उधमपुर टी20 क्रिकेट लीग का आयोजन किया। 19 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल चार टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें सेना, वायु सेना, अर्धसैनिक बल और राज्य नागरिक प्रशासन की टीमें शामिल हैं। शनिवार को खेले गए उद्घाटन मुकाबले को नागरिक प्रशासन की टीम ने 4 विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर 71 सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल एसएस पाटिल ने उद्घाटन मैच में खिलाड़ियों के साथ बातचीत की, जो वायु सेना इलेवन और नागरिक प्रशासन इलेवन के बीच खेला गया था। फाइनल मैच 4 दिसंबर को आर्मी कैंट उधमपुर में बिक्रम पार्क चिनार कांप्लेक्स में खेला जाएगा।
शनिवार को एयरफोर्स इलेवन और नागरिक प्रशासन इलेवन के बीच खेला गया। इसमें नागरिक प्रशासन इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए एयरफोर्स इलेवन ने 20 ओवर में 133 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागरिक प्रशासन इलेवन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 15.2 ओवर में 134 रन बनाकर मुकाबला 4 विकेट से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच रविवार 20 नवंबर को आर्मी कैडर इलेवन और सीपीओ इलेवन के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें