फोटो..किश्तवाड़ के दच्छन में शहीदों की याद में करवाया क्र्किट टूर्नामेंट समाप्त
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जिला पुलिस ने शहीद पुलिस जवानों की स्मृति में किश्तवाड़ के दच्छन क्षेत्र में टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानीय टीमों ने भाग लिया। एसडीपीओ मढ़वा निसार खोजा और एसएचओ पीएस दच्छन इंस्पेक्टर विक्रम परिहार विल्स लोपारा बनाम पंचायत लोहरना के बीच खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल मैच को देखने के लिए दिलगोट दच्छन में उपस्थित रहे। इस मैच में पंचायत लोहरना की टीम विजयी हुई। एसडीपीओ ने विजेता टीम को नकद पुरस्कार और पदक देकर खिलाड़ियों की सराहना की। अधिकारी ने प्रतिभागियों और जनता से राष्ट्र के लिए काम करने और एकता व भाईचारा बनाए रखने की अपील की, जोकि शांति, समृद्धि और विकास के लिए बुनियादी तत्व हैं। संवाद
फोटो..किश्तवाड़ के दच्छन में शहीदों की याद में करवाया क्र्किट टूर्नामेंट समाप्त- फोटो : UDHAMPUR